Breaking News

आशा कार्यकर्ताओं को 10 हजार नियमित मासिक मानदेय मिले-बंदना सिंह।

आशा कार्यकर्ता व फैसिलिटेटरों की मांग पूरा करे सरकार-सुनीता प्रसाद।

#MNN@24X7 ताजपुर, 16 जुलाई, आशा कार्यकर्त्ता का 12 जुलाई से शुरू राज्यस्तरीय अनिश्चितकालीन हड़ताल के तहत रेफरल अस्पताल ताजपुर में शनिवार को को 5वें दिन भी आशाकर्मी हड़ताल पर डटी रही। इस दौरान अस्पताल के मुख्य द्वार को बंद कर आशाकर्मियों ने धरना दिया। महिला संगठन ऐपवा एवं भाकपा माले के कार्यकर्ताओं मौके पर आहूत धरना में शामिल होकर आशा आंदोलन के साथ एकजुटता प्रकट किया।

ऐपवा के जिला अध्यक्ष बंदना सिंह, भाकपा माले के प्रखंड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, प्रभात रंजन गुप्ता, मो० एजाज, ऐपवा के कुमारी रंजू ने आशा कार्यकर्ताओं के साथ सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आशा संघ की सुनीता प्रसाद की अध्यक्षता में सभा का आयोजन किया गया।
सभा को तारा देवी, शोभा देवी, संगीता देवी, सुधा देवी, लालपरी देवी, सीमा कुमारी, मुन्नी देवी, सरिता कुमारी, अर्चना वर्मा समेत बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्त्ताओं ने संबोधित किया।

इस दरम्यान बतौर अतिथि धरना को संबोधित करते हुए महिला संगठन ऐपवा के जिला अध्यक्ष बंदना सिंह ने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं को पारितोषिक नहीं, मासिक मानदेय समेत आशा को राज्य कर्मी का दर्जा मिलना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि आशा कार्यकर्ता व फैसिलिटेटरों की मांग जायज है, इसे अविलंब सरकार पूरा करे अन्यथा महिला संगठन ऐपवा भी आशा के समर्थन में आंदोलन चलाने को बाध्य होगी।