Breaking News

#MNN24X7 समस्तीपुर, 9 अप्रैल,
समस्तीपुर के रोसड़ा में असामाजिक तत्वों द्वारा गत रात्री राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति तोड़े जाने घटना की उच्च जांच कर आक्रोश भड़काने के दोषियों पर FIR दर्ज करने, अविलंब गिरफ्तार करने एवं मूर्ति को मरम्मत कर पुनर्स्थापित करने की भाकपा माले के समस्तीपुर जिला स्थाई समिति सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह की मांग की है।

उन्होंने कहा है कि नफरती लोग रोसड़ा के गांधी चौक का नामोनिशान मिटाना चाहते हैं, उनके इस मंसूबे को शांतिकामी रोसड़ावासी कभी पूरा नहीं होने देगी।