जन आंदोलन के नेता को आजीवन कारावास, अपराधियों को जेल से छोडना लोकतंत्र के साथ मजाक:- उमेश कुमार।

RYA राज्य अध्यक्ष जितेन्द्र पासवान पर फर्जी केस कर आजीवन कारावास करना न्याय के साथ अन्याय:- रौशन कुमार।

#MNN24X7 समस्तीपुर, 16 फरवरी, आरवाईए राज्य अध्यक्ष व माले राज्य कमेटी सदस्य जितेन्द्र पासवान और श्रीराम कुशवाहा को एक केस में आजीवन कारावास करने के खिलाफ भाकपा माले और आरवाईए ने जिला पार्टी कार्यालय से विभिन्न मार्ग होते हुए मार्च करते हुए मालगोदाम चौक पर प्रतिवाद दिवस मनाकर सभा आयोजित किया। अध्यक्षता भाकपा-माले जिला सचिव प्रो. उमेश कुमार व संचालन आरवाईए जिला सचिव रौशन कुमार ने किया।
सभा को संबोधित करते हुए भाकपा-माले जिला सचिव उमेश कुमार ने कहा कि आरवाईए राज्य अध्यक्ष सह भाकपा (माले) राज्य कमिटी सदस्य जितेन्द्र पासवान को गोपालगंज में एक फर्जी मुकदमे में निचली अदालत द्वारा सुनाया गया आजीवन कारावास का फैसला लोकतंत्र और न्याय व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। यह फैसला पूरी तरह राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से प्रेरित प्रतीत होता है। ज्ञात हो कि वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव में जितेन्द्र पासवान ने स्थानीय जदयू विधायक एवं वर्तमान शिक्षा मंत्री सुनील कुमार को कड़ी टक्कर दी थी। मात्र लगभग 400 वोटों के अंतर से चुनाव परिणाम घोषित किया गया। तब से ही लगातार उन्हें राजनीतिक रूप से प्रताड़ित करने और जनआंदोलन की आवाज को दबाने की कोशिशें की जाती रही हैं।

माले जिला स्थाई समिति सदस्य ललन कुमार ने कहा कि RYA राज्य अध्यक्ष व माले नेता जितेन्द्र पासवान पर फर्जी केस कर आजीवन कारावास करना न्याय के साथ अन्याय हुआ है जिसका जबाब बिहार का युवा आने वाले समय में लेगा। दूसरी तरफ पूरे बिहार के बेटियों के साथ बलात्कार की घटनाओं की बाढ़ सी आ गई है, उसे पर बलात्कारी और दोषियों को पकड़ सजा देने का बाजाय उसके खिलाफ आवाज उठाने वाले विपक्ष के नेताओं को झूठे मुकदमे में फसाया जा रहा है।

आरवाईए जिला सचिव रौशन कुमार ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जितेन्द्र पासवान लंबे समय से गरीबों, दलितों, मजदूरों और वंचितों के हक की लड़ाई लड़ते रहे हैं। जनता के इस लोकप्रिय नेता को फर्जी केस में फंसाकर आजीवन कारावास की सजा दिलाना दरअसल छात्र-नौजवान, गरीबों की न्याय की आवाज को कुचलने का प्रयास है। लेकिन ऐसे दमनकारी कदमों से जनसंघर्ष कमजोर नहीं होगा। भाजपा जदयू सरकार के दमन के खिलाफ दर्जनों जितेन्द्र पासवान आंदोलन करने के खिलाफ तैयार होगें। यह फैसला न्याय के साथ अन्याय है और इसे उच्च न्यायालय में चुनौती दी जाएगी। आगे उन्होंने कहा कि उजियारपुर प्रखंड के आरवाईए नेता राहुल राय पर भी उजियारपुर थाना कांड संख्या- 353/25 फर्जी एफआईआर किया गया। आंदोलन को और व्यापक बनाने तथा लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष तेज करने का संकल्प लिया गया।

इस अन्यायपूर्ण फैसले के खिलाफ व्यापक प्रतिवाद मार्च निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में भाग लेकर सभा का संबोधित भाकपा-माले जिला स्थाई समिति सदस्य फूलबाबू सिंह, जिवछ पासवान, अमित कुमार, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, महावीर पोद्दार, अजय कुमार व अनिल चौधरी, आरवाईए जिला कमिटी सदस्य कुंदन कुमार, नवीन कुमार, अनिल शर्मा व सुरेश कुमार, भूषण राय, दिनेश कुमार, मो. शमीम मंसूरी, आइसा जिला उपाध्यक्ष दीपक यदुवंशी, आइसा नेता मो. फैज व कुंदन कुशवाहा सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

भाकपा-माले जिला कार्यालय द्वारा जारी।