#MNN24X7 ताजपुर/समस्तीपुर, 6 अप्रैल भाकपा माले के 18-19 अप्रैल को कल्याणपुर के वीरसिंहपुर के चंदा विवाह भवन में आहूत जिला सम्मेलन को लेकर संगठनात्मक गतिविधियां तेज हो गई हैं। डेलीगेट चयन प्रक्रिया के तहत कुल 21 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
इसमें किसान नेता ब्रहमदेव प्रसाद सिंह, राजदेव प्रसाद सिंह, मनोज कुमार सिंह, संजीव राय, ललन दास, मुंशीलाल राय, मजदूर नेता प्रभात रंजन गुप्ता, शंकर महतो, छात्र नेता जीतेंद्र सहनी, युवा नेता मो० एजाज, मो० शाद एवं मो० क्यूम, फूटपाथी दुकानदार नेता मो० अबुबकर, मनोज साह, मो० गुलाब एवं मुकेश कुमार गुप्ता, आशा एवं रसोईया संघ की रंजू कुमारी, रेखा कुमारी, सविता सिंह, ऐपवा नेत्री सुलेखा कुमारी एवं नीलम देवी आदि प्रमुख हैं। नामांकन प्रक्रिया के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया और सम्मेलन को सफल बनाने को लेकर व्यापक चर्चा की गई।
ताजपुर के शंकर टाॅकीज रोड के फलमंडी स्थित अस्थाई चुनाव कार्यालय पर नामांकन के दौरान प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सह प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि जिला सम्मेलन संगठन को मजबूत करने, राजनीतिक परिस्थिति पर विचार-विमर्श करने और आगामी आंदोलन की रूपरेखा तय करने का महत्वपूर्ण मंच होगा। उन्होंने कहा कि सम्मेलन में किसानों, मजदूरों, छात्रों और आम जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।
नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। उन्होंने बताया कि जिला पर्यवेक्षक लोकेश राज की उपस्थिति में नामांकन पत्रों की जांच के बाद तय प्रक्रिया के अनुसार डेलीगेट का चुनाव कराया जाएगा। सम्मेलन की तैयारियों को लेकर विभिन्न स्तरों पर बैठकों का दौर जारी है और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं।
