मकान संख्या जीरो भी दर्ज है, मतदाता सूची गड़बड़ी का पुलिंदा, जांच कर हो सुधार- सुरेंद्र प्रसाद सिंह।

क्रम संख्या 154 पर हिंदू योगेश कुमार का पिता मुस्लिम शमी अहमद तो 197 पर मुस्लिम महिला रफत प्रवीण का पिता हिंदू ईश्वरचंद साह दर्ज है-माले।

दर्जनों मकान संख्या के नाम पर मुहल्ला एवं व्यक्ति का नाम दर्ज़ है-माले।

#MNN24X7 समस्तीपुर, 10 अगस्त, भाकपा माले जिला स्थाई समिति सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र 133 के बूथ संख्या 212 दायां भाग मारवाड़ी बाजार में एक ही मकान संख्या 01 में क्रम 05 से लेकर 53 तक रहते हैं 51 मतदाता, उसमें भी हिंदू-मुस्लिम एक ही घर में एक साथ रहते हैं। मकान संख्या 04 में क्रम संख्या 64 से 85 तक 21 हिंदू-मुस्लिम मतदाता एक साथ रहते हैं। क्रम संख्या 154 पर हिंदू योगेश कुमार (38), मतदाता पहचान पत्र संख्या XQU0709022 का पिता का नाम मुस्लिम शमी अहमद तो क्रम संख्या 197 पर मुस्लिम महिला रफत प्रवीण (39), मतदाता पहचान पत्र संख्या KLY5113642 का पिता का नाम हिंदू ईश्वरचंद साह दर्ज है। क्रम संख्या 756 से मकान संख्या के जगह 763 तक अंबेडकरनगर तो क्रम संख्या 764 से 773 तक मकान संख्या के स्थान पर मारवाड़ी बाजार दर्ज है। क्रम संख्या 774 से लेकर 777 तक मकान संख्या के जगह मतदाता का नाम दर्ज है। क्रम संख्या 782 से 805 तक मकान संख्या के जगह वार्ड 22-23 दर्ज है। मकान संख्या “0” बताकर 5 मतदाता का नाम दर्ज है। मकान संख्या के जगह दुकान एवं मतदाता का नाम भी दर्ज किया गया है। जिंदा वोटर को मृतक एवं मृतक को जिंदा बताकर नाम जोड़ा और काटा गया है। यह ड्राफ्ट मतदाता सूची गड़बड़ी का पुलिंदा है।

उक्त आशय की जानकारी देते हुए भाकपा माले जिला स्थाई समिति सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि भाकपा माले की एक टीम माले नेता के अलावे ऐपवा नेत्री बंदना सिंह, मो० सगीर आदि ने समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र 133 के बूथ संख्या 212 मारवाड़ी बाजार दायां भाग का गहन अध्ययन के बाद जांच-पड़ताल किया। इस बूथ पर पुरुष मतदाता 443 एवं महिला मतदाता 395 एवं कुल मतदाता 838 है। इस बूथ पर हिंदू मतदाता के पिता मुस्लिम मतदाता को तो मुस्लिम मतदाता के पिता हिंदू मतदाता को दर्शाया गया है। पिता, पति, पता, मकान संख्या, उम्र आदि में भयंकर गड़बड़ियां की गई है। उन्होंने उक्त शिकायत की जांच कर मतदाता सूची में सुधार कर इसे पारदर्शी बनाने की मांग की है।