#MNN24X7 समस्तीपुर, संवाददाता :ईद के पावन अवसर पर समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में पूर्व विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने लोगों से मुलाकात कर पर्व की खुशियां साझा कीं। इस दौरान उन्होंने आमजन से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और आपसी प्रेम, सद्भाव तथा भाईचारे को बनाए रखने का संदेश दिया।
पूर्व विधायक शाहीन ने कहा कि ईद का त्योहार आपसी मेल-जोल, त्याग और इंसानियत का प्रतीक है। उन्होंने सभी समुदायों से मिल-जुलकर समाज में शांति और एकता को मजबूत करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर एथलेटिक्स संघ के जिलाध्यक्ष मो. रजीउल इस्लाम रिज्जू, जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, जिला राजद महासचिव मनोज कुमार राय, जिला राजद सचिव जयलाल राय, प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार यादव, प्रखंड महासचिव राकेश कुमार चिंटू, जिला राजद नेता ज्योतिष महतो, मनोज पटेल, युवा राजद उपाध्यक्ष सैयद फैसल आलम मन्नू तथा प्रखंड सचिव संदीप सरकार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
