आनंद मिश्रा के नेतृत्व में जन सुराज युवा संघर्ष यात्रा सीवान पहुंची, प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती भी सीवान में बाइक चलाकर युवा संघर्ष यात्रा में शामिल हुए।

#MNN@24X7 सीवान, जन सुराज के प्रदेश युवा अध्यक्ष आनंद मिश्रा के नेतृत्व में चल रही जन सुराज युवा संघर्ष यात्रा शुक्रवार को सिवान पहुंची। वे आज पटना, अरवल, जहानाबाद, गया, औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर, बक्सर, भोजपुर और सारण जिलों का दौरा करने के बाद सिवान पहुंचे हैं। इस यात्रा के तहत आनंद मिश्रा और उनकी टीम पूरे बिहार में 20,000 किलोमीटर की बाइक रैली कर रहे हैं।

प्रेस से बात करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने कहा कि जन सुराज युवा संघर्ष यात्रा का उद्देश्य पार्टी का संदेश जनता तक पहुंचाना है। हम जनता को यह बताने का प्रयास कर रहे हैं कि पिछले 40 सालों से जो तकलीफें वे झेल रहे हैं, उन्हें कैसे दूर किया जा सकता है। और अभी तक उनके पास कोई विकल्प नहीं था, लेकिन अब उनके पास जन सुराज पार्टी के रूप में एक अच्छा विकल्प है। जन सुराज समाज को जाति और धर्म के आधार पर नहीं बांटता। जन सुराज में सभी वर्गों की आबादी के आधार पर राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा।

इसके साथ ही प्रेस से बात करते हुए आनंद मिश्रा ने कहा कि जन सुराज युवा संघर्ष यात्रा का उद्देश्य सिवान की जनता के साथ गंभीर संवाद स्थापित करना। बिहार की जनता जो पिछले 35 सालों से संघर्ष में फंसी हुई है, उन्हें बताना है कि वे इस संघर्ष से कैसे बाहर निकल सकते हैं। संवाद के माध्यम से उन्हें बताने की कोशिश करेंगे कि आपने अपने विधायक और सांसद बदले पर फिर भी आपकी किस्मत नहीं बदली। इसलिए उन्हें जो उनकी समस्याएं है उसके पीछे क्या मूल कारण है उससे अवगत कराने की कोशिश करेंगे।