छठ व्रतियों ने उगते सूर्य को दिया अर्घ्य,पारण के बाद संपन्न हुआ 36 घंटे का व्रत।

दरभंगा। लोक आस्था के महापर्व छठि पाबनि का आज चौथा और आखिरी दिन है। चार दिनों तक चलने वाला ये पर्व आज सुबह की पूजा के बाद समाप्त हो गया। 36 घंटे तक निर्जला व्रत रखी महिलाओं ने सुबह उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर अपने इस कठोर व्रत का पारण किया। दरभंगा के पंडासराय, खराजपुर, कबिलपुर, नवटोलिया,बलभद्रपुर,हराही, दिग्घी, गंगासागर, बागमती सहित कई जगहों पर व्रतियों ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर संतान की खुशहाली और उसकी लंबी उम्र की कामना की।

आज सोमवार सुबह सवेरे ही छठव्रती घाट पर पहुंच गए।व्रतियों ने भोर से ही छठ घाट पर पहुंचकर छठ मैया की पूजा अर्चना की तैयारी प्रारंभ कर दी व्रतियों ने नदी, पोखर, तालाब सहित कृतिम पोखरे के पानी में भी खड़े होकर भगवान सूर्य के उदय होने का इंतजार करती रहीं। सूर्य उदय होने के साथ ही व्रतियों ने भगवान दिनकरदीनानाथ को अर्घ्य दिया।

नगर निगम ने भी अपनी तैयारी पूरी कर रखी थी। श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत ना हो इसलिए लाइट और सजावट की विशेष व्यवस्था की गई थी। पूरी रात छठ घाट रोशनी से जगमगाते रहे। छठ पूजा के लिए आकर्षक ढंग से सजाये गए घाटों की आभा गुजरते समय के साथ ही बढ़ती गई। रात्री प्रहर होने के साथ ही घाटों की खूबसूरती निखरती गई। सुबह होने पर भक्तों की भीड़ बढ़ती चली बढ़ गई।