#MNN@24X7 बक्सर-13 मई, 2025 में चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनाने के लिए लोजपा-(रा) अपने संगठन के मिशन पर काम कर रही है। पार्टी का लक्ष्य है, संगठन से सरकार की ओर जायेंगे। इसी उद्देश्य से पार्टी अनुसूचित जाति/जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष परशुराम पासवान जिलावार संगठन की समीक्षा सम्मेलन कर रहें है। जिला,प्रखंड, पंचायत में बनें संगठन का सत्यापन कर रहें है। आज बक्सर जिला में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया।

सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. सत्यानंद शर्मा,युवा लोजपा-(रा) के राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार पासवान ने कहा कि बिहार को बचाना है और चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनाना है तो पार्टी के एक-एक साथी को जी-जान से संगठन बनायें। सरकार के विफलता को जनता के बीच लें जाये। 4 डिसमिल जमीन गरीबों को मिला या नही उसका सर्वे कराये। दलितों की हत्या होने पर सरकार ने आश्रित परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की बात, 2 करोड़ भूमिहीन जो नदी,सड़क, पइन, नहर,तलाब पर बसे लोगों का पुनर्वास कराने की बात तो मुख्य मुद्दा बनायें।

सभा को संबोधित करते हुए बक्सर लोजपा रामविलास के जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधायक प्रत्याशी अखिलेश कुमार सिंह ने कहां की पार्टी के सभी प्रकोष्ठ का संगठन बुथ स्तर पहुंचे इसके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने सभी को निर्देश दिया। आज बक्सर लोजपा का संगठन बुथ स्तर तक मजबूत हो चुका है ।लोजपा अपने संगठन व जनता के आशीर्वाद से चिराग पासवान को आगामी मुख्यमंत्री बनाकर ही दम लेगी ।बिहार के मुख्यमंत्री दलित विरोधी है ।इसका खमियाजा अगले चुनाव मे नीतीश कुमार को भुगतना पडेगा। बिहार मे दलित, पिछडा, अतिपिछड़ा, स्वर्ण, अल्पसंख्यक व किसान मजदूर गरीब अब चिराग पासवान के साथ हो चुके है ।इन सभी समाज के बदौलत आज बिहार मे आदरणीय चिराग पासवान जी सबसे लोकप्रिय नेता है।

सभा की अध्य्क्षता एससी/एसटी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार पासवान ने किया और संचालन बक्सर लोजपा रामविलास के जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने किया।

सम्मेलन को एससी/एसटी के प्रदेश महासचिव धनंजय पासवान, राजीव रंजन कुमार,पार्टी के प्रदेश महासचिव संजय पासवान, युवा लोजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पाण्डेय, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नौशाद आलम, युवा जिलाध्यक्ष ओमजी मिश्रा ,सुनिल बारी, नसीम अंसारी, ओमप्रकाश पासवान, मिकू राय, फुलपतिया देवी,पवन पासवान, संतोष पासवान, राकेश पासवान, गिरदावल राजभर, रबिशंकर प्रसाद, ठाकुर भानुशंकर सिंह, मनोज सिंह, मनोज पासवान, विजय पासवान, सुरज पासवान, गामा पासवान, मुन्ना पासवान आदि।