#MNN24X7 दरभंगा आज 13 अप्रैल, मैथिली लोक संस्कृति मंच के तत्वाधान में मिथिला महोत्सव 2025 के दूसरे दिन के दूसरे सत्र में कवि गोष्टी का आयोजन किया गया जिसमे दो दर्जन भर कवि और कवियत्री ने अपनी रचना से लोगो को उत्साहित करते रहे।
चंद्रेश की अध्यक्षता, बैद्यनाथ बिमल के संचालन में फूल चंद्र मिश्र प्रवीण ने ‘आई काईल इज्जत हवा में उड़ियाई छै,डॉ प्रतिभा स्मृति ने शक्ति स्वरुपा बहिन भूमिजा मिथिला के पहचान छै, मुन्नी मधु ने हमरा छोड़ि आन सभ के तकने फिरै छै ओ, डॉ सुषमा झा ने जुड़ा दिय न शीतल जल स ‘ कविता प्रस्तुत करके लोगो की तालिया बटोड़ी।
अन्य कवि और कवियत्री में प्रमुख रूप से ऋतू प्रज्ञा, डॉ शम्भू नाथ झा, डॉ उषा चौधरी,कुमारी पुष्पा, मिथिलेश कुमार मिसिदा, अरुण कुमार चौधरी, योगानंद झा बिजय शंकर, बैद्यनाथ मिश्र बिमल सहित अन्य कवियों ने भी अपनी काब्यपाठ से दर्शकों की तालिया बटोरी, कवि कवि गोष्टी के कार्यक्रम संयोजक डॉ बिजय शंकर झा कवियों का स्वागत और मुन्नी मधु ने धन्यवाद ज्ञापन किया।