Breaking News

#MNN@24X7 दरभंगा, संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ शशिनाथ झा ने डॉ दिनेश झा को विकास पदाधिकारी से पद विमुक्त करते हुए उन्हें सीसीडीसी की नई जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं बजट पदाधिकारी डॉ पवन कुमार झा नए विकास पदाधिकारी बनाये गए हैं।

उक्त जानकारी देते हुए पीआरओ निशिकांत ने बताया कि गुरुवार को दोनों पदाधिकारियों ने अपना अपना कार्य भार भी सम्भाल लिया है। मालूम हो कि निवर्तमान सीसीडीसी डॉ विजय कुमार मिश्र 31 मई को ही सेवानिवृत हो चुके हैं। तभी से यह पद रिक्त था।