Breaking News

#MNN@24X7 दरभंगा, आये दिन निविदा निकालने में आने वाली तकनीकी व व्यवहारिक कठिनाइयों को दूर करने के लिए संस्कृत विश्वविद्यालय में एक पांच सदस्यीय निविदा समिति का गठन किया गया है। अब यही समिति निविदा से सम्बंधित सभी प्रक्रियाओं को पूरा करेगी।

उक्त जानकारी देते हुए पीआरओ निशिकांत ने बताया कि वित्त सलाहकार की अध्यक्षता में गठित इस समिति में वित्त पदाधिकारी, कुलसचिव, विधि पदाधिकारी के अलावा सम्बंधित पदाधिकारी यानी जिस विभाग से सम्बंधित निविदा होगी उस विभाग के पदाधिकारी नवगठित समिति के संयोजक सदस्य होंगे। कुलपति के आदेश से कार्यवाहक कुलसचिव ने इस आशय की अधिसूचना जारी कर दी है।