Breaking News

#MNN@24X7 समस्तीपुर 28 मार्च, भाकपा माले जिला कमिटी के तत्वावधान में दलित नवालिक लङकी स्वाति कुमारी के साथ सामूहिक ब्लात्कार और नॄशन्सता पूर्वक हत्या कान्ड में दोषियों को गिरफ्तार करने, उजियार पुर के भ्रष्ट एवं तानाशाह थानाध्यक्ष को बर्खास्त करने, उजियार पुर थाना कान्ड सन्ख्या 333/2022 में निर्दोष लोगों को दोष मुक्त करने, उजियार पुर थाना कान्ड सन्ख्या 141/2022 के अभियुक्तों को अविलंब गिरफ्तार करने, बन्गरा थाना कान्ड सन्ख्या 92/2022 में अभियुक्तों को गिरफ्तार करने, फर्जी मुकदमा पूसा थाना कान्ड संख 107/2022 की जांच करने, पूसा थाना कान्ड सन्ख्या 113/2022 एवं कान्ड संख्या 24/2023 में प्रखंड सचिव अमित कुमार को जान से मार देने की धमकी देने वाले को गिरफ्तार करने, फर्जी मुकदमा मुफस्सिल थाना कान्ड सन्ख्या 497/2022,कान्ड संख्या 89/2023 एवं 179/2023 की स्वयं जांच कर न्याय करने, हसन पुर थाना कान्ड सन्ख्या 39/2022,कान्ड संख्या 54/2022 एवं कान्ड सन्ख्या 37/2023 में अभियुक्तों को गिरफ्तार करने एवं फर्जी मुकदमा हसन पुर थाना कान्ड सन्ख्या 78/21,40/22एवं 36/23 की जांच करने तथा हसन पुर देवधा के राम सेवक राय द्वारा हसन पुर थाना में दिये गये तीनों आवेदन पत्र पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग को लेकर अनिश्चितकालिन आमरण अनशन दूसरे दिन भी जारी है।

आरक्षी अधीक्षक समस्तीपुर के समक्ष जारी अनशन की अध्यक्षता महावीर पोद्दार कर रहे थे। अनशन स्थल पर हुए प्रतिरोध सभा को संबोधित करते हुए जिला सचिव प्रो उमेश कुमार ने कहा कि अनशन पर हमारे आठ साथी 30 घन्टे से बैठे हुए हैं किन्तु उनके स्वास्थ्य की जांच कराना भी जिला प्रशासन उचित नहीं समझ रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रशासन की नकारात्मक रवैया के खिलाफ कल शहर में प्रतिरोध मार्च निकाला जायगा और मांग पूरी होने तक चरणबद्ध आन्दोलन जारी रहेगा।

सभा को इनके आला वे फूलबाबू सिंह, पूसा प्रखंड सचिव अमित कुमार, जिला कमिटी के महेश कुमार, राज कुमार चौधरी, जयन्त कुमार, रौशन कुमार, दीपक कुमार, मो फरमान, अर्जुन दास, रविन्द्र कुमार सिंह, गुड्डू राम, सन्जूदेवी, चम्पादेवी, नन्की खातून, काजल देवी, जितेन्द्र दास, सुशील सावन, सीता राम राय, शिव प्रसाद राय सहित अन्य वक्ताओं ने सभा को संबोधित किया। वहीं अनशन पर गन्गा प्रसाद पासवान, सुधान्शू प्रियदर्शी, फूलन देवी, रीता देवी, विरजु साह, राम सेवक राय, श्याम कुमार सिंह, मो सकूर कुल आठ साथी अनिश्चितकालिन आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं।