#MNN@24X7 दरभंगा, हर साल आषाढ़ माह की पूर्णिमा तिथि को गुरु पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है। इस साल गुरु पूर्णिमा का महापर्व आज सोमवार 3 जुलाई को है।गुरु पूर्णिमा का त्योहार अपने गुरु के प्रति आस्था और प्रेम भाव प्रगट करने का महापर्व होता है।शास्त्रों में गुरु का स्थान भगवान से भी ऊंचा रखा गया है।

गुरु के दिए ज्ञान से हमें जीवन में सत्य-असत्य, धर्म-अर्धम, पाप-पुण्य, सही-गलत का ज्ञान मिलता है। जीवन में आगे बढ़ने के लिए सही रास्ता, सफलता और सुख-शांति गुरु द्वारा दिखाए गए सच्चे मार्ग पर चलने से ही प्राप्त होता है।हिंदू परंपरा में गुरु हमेशा से ही पूजनीय माने गए हैं।

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार महर्षि वेद व्यास की जयंती पर ही गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है। आषाढ़ माह की पूर्णिमा तिथि पर ही महर्षि वेद व्यास का जन्म हुआ था। महर्षि वेदव्यास ने वेदों और पुराणों समेत कई ग्रंथों की रचना की थी।गुरु पूर्णिमा के खास मौके पर आप अपने प्रिय गुरुजनों की पूजा करते हुए उनका आभार व्यक्त करके उनसे आशीर्वाद जरूर प्राप्त करें।

गुरु को पारस जानिए, करे लौह को स्वर्ण,
शिष्य और गुरु, जगत में दो ही हैं वर्ण।

आप सभी को गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं।

(सौ स्वराज सवेरा)