Breaking News

दरभंगा, 05 अप्रैल 2022 :- समाहर्त्ता- सह- जिला दंडाधिकारी राजीव रौशन ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश, दरभंगा द्वारा सूचित किया गया है कि व्यवहार न्यायालय, दरभंगा 04 अप्रैल से पूर्वाह्न 7:00 बजे से अपराह्न 11:00 बजे तक (प्रातः कालीन सत्र) चलाया जा रहा है।    
      इसलिए विद्वान अधिवक्ताओं की सुविधा का ख्याल रखते हुए जिला दंडाधिकारी के न्यायालय का कार्य समय में परिवर्तन करते हुए अब प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को पूर्वाह्न 11:30 बजे से जिला दंडाधिकारी के न्यायालय का कार्य संचालित होगा।
इसलिए संबंधित पक्षकार न्यायालय में हाजिरी तथा अन्य पैरवी पूर्वाह्न 10:30 बजे तक देना सुनिश्चित करेंगे।
    न्यायालय कार्य का यह समय अगले आदेश तक जारी रहेगा।