#MNN@24X7 दरभंगा, आनंदपुर चौक पर रविवार को भारतीय जनता पार्टी के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष नवीन कुमार चौधरी ने की।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि जिस तरह की दमनकारी, बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज पटना में निर्दोष कार्यकर्ताओं, सांसदों,पार्टी के विधायकों पर किया गया। इसको लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए आज मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया है।

इस कार्यक्रम में जिला प्रवक्ता पारसनाथ चौधरी आनंदपुर, सहोड़ा के मुखिया कृष्णकांत चौधरी उर्फ रमन जी,जोगी राय, रणधीर झा,लोजपा के प्रखंड अध्यक्ष रंजीत झा,किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष राधेश्याम मिश्र,दलित सेना के जिला अध्यक्ष राजकुमार पासवान,सकलेश राम,मनीष सिंह थे।