#MNN@24X7 समस्तीपुर, इंडिया गठबंधन के प्रमुख घटक कांग्रेस के खाता को फ्रीज किये जाने पर राजद विधायक सह बिहार विधानसभा के मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि सत्ता के नशे में चूर, मोदी सरकार ने लोकसभा चुनाव के ठीक पहले देश की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के खाते फ्रीज कर दिए हैं। यह लोकतंत्र पर गहरा आघात है।

उन्होंने आरोप लगाया, बीजेपी ने जो असंवैधानिक धन इकट्ठा किया है, उसका इस्तेमाल बीजेपी चुनाव में करेंगा। राजद विधायक ने कहा, हम न्यायपालिका से अपील करते हैं कि इस देश में बहुदलीय व्यवस्था को बचाएं और भारत के लोकतंत्र को सुरक्षित करें। भारत के लोकतंत्र तथा संविधान की रक्षा के लिए इंडिया गठबंधन का हर कार्यकर्ता भाजपा के अहंकार व हिटलरशाही से संघर्ष करेगा।