#MNN@24X7 समस्तीपुर, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर राजद ने बीजेपी की केंद्र सरकार को घेरा है l इसी कड़ी में पूर्व मंत्री सह राजद के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक की भी प्रतिक्रिया आई है l

उन्होंने कहा है कि बीजेपी किसी भी तरह से अपने सभी विपक्षी दलों को खत्म करने पर तुली हुई है। लोकसभा चुनाव से पूर्व केजरीवाल जी की गिरफ्तारी भाजपा की हताशा व निराशा की परिचायक है। उनकी गिरफ्तारी देश के लोकतंत्र पर कलंक है। यह दिल्ली के करोड़ों लोगों की गिरफ्तारी है। अरविंद केजरीवाल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचारधारा हैं। एक चुने हुए सीएम को गिरफ्तार किया गया, यह देशवासियों का अपमान है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल जी की गिरफ़्तारी से साफ ज़ाहिर है कि विपक्ष से लोकतांत्रिक तरीके से लड़ने की बजाय बीजेपी जाँच एजेंसियों एवं अन्य संवैधानिक संस्थानों की आड़ और पुरजोर मदद से चुनाव लड़ना चाहती है। राजनैतिक, लोकतांत्रिक व संवैधानिक नैतिकता एवं मर्यादाओं को NDA सरकार ने तार-तार कर देश पर अघोषित आपातकाल थोप दिया है। भाजपा नफरत कर रही है तथा केन्द्रीय जांच एजेंसियों का दुरूपयोग कर रही है। यह लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत नहीं है। हम सभी मज़बूती से दिल्ली के लोगों की अति लोकप्रिय सरकार के साथ खड़े हैं।