#MNN24X7 दरभंगा कल देर शाम दरभंगा स्नातक क्षेत्र से विधान परिषद के राजद प्रत्याशी अनिल झा ने जनसंपर्क अभियान चलाया तथा मतदाताओं से मिलकर प्रथम वरीयता का वोट देने का आग्रह किया।
इस अवसर पर शिवाजी नगर में एक बैठक भी हुई।
मौके पर मुख्य रूप से राजद के वरीय नेता सत्यविन्द पासवान, रोसड़ा विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी राजेन्द्र सहनी, राजद शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष शत्रुघन यादव, वरीय राजद नेता घूरन यादव, राजद नेता मधुरेश सिन्हा सहित अन्य कार्यकर्तागण एवं स्नातक मतदाता मौजूद थे।
