Breaking News

दड़िमा स्थित निजी आवास ‘नूतन सदन’ में पारंपरिक विधि-विधान से संपन्न हुई छठ पूजा, आस्था और श्रद्धा का दिखा अनूठा संगम।

#MNN24X7 दरभंगा, 15 नवंबर लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर दरभंगा जिले के दड़िमा में भी श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना हुआ है।

इसी क्रम में दड़िमा निवासी नूतन वर्मा ने अपने निजी आवास ‘नूतन सदन’ परिसर में कृत्रिम छठ घाट का निर्माण कर पूरे पारंपरिक विधि-विधान एवं भक्तिभाव के साथ रविवार को अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया।

नूतन वर्मा ने अपने आवास परिसर में ही छठ घाट तैयार कर पूजा-अर्चना के लिए आवश्यक व्यवस्था की। इसके बाद पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार छठी मैया की पूजा की तथा अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार एवं समाज की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर निजी आवास में तैयार कृत्रिम छठ घाट पर छठ महापर्व की परंपराओं और लोक आस्था की सुंदर झलक देखने को मिली। उल्लेखनीय है कि छठ पर्व में स्वच्छता, पवित्रता, अनुशासन और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का विशेष महत्व है। घर परिसर में कृत्रिम घाट बनाकर अर्घ्य अर्पित करना इस बात का उदाहरण है कि श्रद्धा और भक्ति के लिए भव्य घाट या बड़े आयोजन की नहीं, बल्कि सच्ची आस्था और समर्पण की आवश्यकता होती है।

नूतन वर्मा की इस पहल के माध्यम से घर में ही छठ महापर्व की पारंपरिक गरिमा और धार्मिक परंपराओं को जीवंत रखने का सुंदर प्रयास देखने को मिला।

इस अवसर उज्ज्वल लाल दास, मनीष आनन्द, अभिषेक आनन्द, वर्षा, गिरिशा सहित अन्य सदस्य, मित्र उपस्थित थे।