#MNN24X7 मधुबनी। स्वतंत्रता संग्राम में योगदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय योग नारायण झा की स्मृति को अक्षुण्ण बनाए रखने के उद्देश्य से उनकी प्रतिमा का अनावरण समारोह आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 13 नवंबर 2026, शुक्रवार को दोपहर 3 बजे मधुबनी जिले के रैयाम पश्चिम स्थित काली मंदिर परिसर में आयोजित होगा।
समारोह में क्षेत्र के गणमान्य लोगों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रहेगी। स्वर्गीय योग नारायण झा के परिजनों की ओर से लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। आयोजकों ने कहा है कि इस आयोजन का उद्देश्य स्वतंत्रता सेनानी के योगदान और उनके संघर्षपूर्ण जीवन को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है।
कार्यक्रम का आयोजन स्वर्गीय योग नारायण झा के पुत्र मोद नारायण झा, रमेश झा, कमलेश झा, अवधेश झा एवं समस्त झा परिवार की ओर से किया जा रहा है।
स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान केवल स्मारक बनाने तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि उनके त्याग, संघर्ष और देश के प्रति समर्पण को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना भी हमारी जिम्मेदारी है।
