Breaking News

#MNN@24X7 दरभंगा, संस्कृत विश्वविद्यालय के वेद विभाग के पूर्व अध्यक्ष व संकायाध्यक्ष डॉ विद्येश्वर झा के असामयिक निधन पर मंगलवार को कुलपति डॉ शशिनाथ झा की अध्यक्षता में मुख्यालय भवन में शोक सभा आयोजित की गई।

शोक प्रस्ताव प्रॉक्टर डॉ श्रीपति त्रिपाठी ने पढ़ा। उक्त जानकारी देते हुए पीआरओ निशिकांत ने बताया कि हृदयगति रुक जाने से डॉ झा का रविवार को निधन हो गया था। वे मार्च 2009 से 31 जनवरी 2023 तक वेद विभाग में प्रध्यापक, विभागाध्यक्ष व संकायाध्यक्ष के अलावा पुस्तकालय प्रभारी समेत विभिन्न पदों पर आसीन हो निर्बाध दायित्वों का निर्वहन किया था। उनका पैतृक निवास मधुबनी जिला के सिसवार गॉव था। लेकिन स्थानीय लक्ष्मी सागर मुहल्ला के अपने निजी आवास में रहते थे। वेद, कर्मकांड व अन्य प्राच्य विषयों पर उनकी जबरदस्त पकड़ थी। वैदिक व लौकिक दोनों परम्पराओं को वे बखूबी निभाते थे।

शोक सभा मे मुख्यरूप से डॉ पवन कुमार झा, डॉ दिनेश कुमार झा, डॉ नरोत्तम मिश्रा,डॉ दिलीप कुमार झा,डॉ उमेश झा, नंदकुमार चौधरी व पीजी विभाग के शिक्षकगण समेत विश्वविद्यालय के अन्य कर्मी मौजूद थे।