#MNN@24X7 लखनऊ, भोजपुरी अभिनेता से नेता बने भारतीय जनता पार्टी के सांसद मनोज तिवारी ने भाजपा के महासंपर्क अभियान में सुबह-सुबह लोगों से मिलने निकले।मनोज तिवारी बाटनिकल गार्डेन पहुंचे और वहां टहलने आए लोगों से मुुलाकात की। बुजुर्गों को भी उनके हित में चल रही मोदी सरकार की योजनाओं के बारे में भी बताया।इस दौरान मनोज तिवारी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा।

अपने पास सुबह-सुबह मनोज तिवारी को देखकर सुबह टहलने वाले भी आश्चर्यचकित हो गए। गुलाबी टी-शर्ट पहने मनोज तिवारी हर किसी को नमस्कार किया और कहा कि मोदी सरकार की योजनाओं ने बिना किसी भेदभाव के सभी का विकास किया है।

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि जेल केजरीवाल का इंतजार कर रही है।शराब घोटाला, स्कूल घोटाला, मजदूरों के कल्याण की रकम जैसे कई घोटाले दिल्ली सरकार के नाम दर्ज हो चुके हैं। केजरीवाल के जिगर वाले दो लोगों को जेल जाना पड़ा था और अदालत भी उन्हें जमानत नहीं दे रही है। एक को चिकित्सा के आधार पर ही राहत मिल पाई है।

मनोज तिवारी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का लखनऊ दौरा और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव से मुलाकात पर चुटकी ली। उन्होंने कहा कि केजरीवाल अपना भ्रष्टाचार छिपाने आए हैं। इससे कुछ होना नहीं है और जेल के दरवाजे केजरीवाल का इंतजार कर रहे हैं।

मनोज तिवारी ने कहा कि महासंपर्क की किताब में यह कार्यक्रम नहीं था, लेकिन लखनऊ के कार्यकर्ताओं ने सुझाव दिया कि पार्क में सुबह-सुबह चलते है तो वह यहां आ गए। बहुत अच्छा लग रहा है। उन्होंने कहा कि यहां लोगों से संपर्क करने में और लखनऊ का तहजीब भी यहां देखने को मिली और हर किसी ने प्यार दिया।इसके बाद मनोज तिवारी टीम के साथ लालबाग में शर्मा चाय की दुकान पर पहु़ंचे और वहां सुबह -सुबह चाय का आनंद ले रहे लोगों के साथ संवाद भी किया।हर किसी को मोदी सरकार की योजनाओं के बारे में बताया।

(सौ स्वराज सवेरा)