Breaking News

जीतन राम मांझी के बेटे संतोष मांझी ने नीतीश कैबिनेट से दिया इस्तीफा।

#MNN@24X7 पटना, बिहार के लोगों की समस्याओं को जानने के लिए और उनको उनके अधिकारों के प्रति सचेत करने के लिए जन सुराज पदयात्रा कर रहे प्रशांत किशोर जनहित के हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी बात रख रहे हैं। इसी क्रम में प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार की जनता को लगता है कि बिहार में जाति की राजनीति हो रही है। मैं आपको कई उदाहरणों से बता सकता हूं कि बिहार में जाति की राजनीति नहीं हो रही है। क्या आपने सुना है कि जीतन राम मांझी किसी दलित के लड़के को बिहार का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं? जीतन राम मांझी सिर्फ अपने बेटा को मुख्यमंत्री बनाने के बारे में सोचते हैं। अगर उन्हें दलित समाज की चिंता होती तो क्या दलित समाज में दूसरा कोई काबिल आदमी उन्हें नहीं मिलता?

उन्होंने आगे कहा कि, आपने कभी सुना है कि लालू यादव ने कहा हो कि यादव समाज का लड़का बिहार का अगला मुख्यमंत्री बनेगा? क्या यादव समाज में उनके लड़के के अलावा और कोई पढ़ा-लिखा आदमी नहीं है? आज सब नेता अपने-अपने परिवार को राजनीति में लाने और कोई न कोई पद दिलवाने में लगे हैं। नेता जाति की राजनीति किसी सूरत में नहीं करना चाहते। आज नेता सिर्फ अपना और अपने लड़के की चिंता कर रहे हैं। जाति-धर्म के फेर में आप आम लोग पड़े हैं।