Breaking News

दरभंगा, 13 अप्रैल 2022 :- मुख्य सचिव बिहार श्री आमिर सुबहानी के आदेश के आलोक में आज जिले के सभी पदाधिकारियों के द्वारा विभिन्न प्रखण्डों के एक एक पंचायत के सभी योजनाओं यथा – नल जल योजना, आंगनवाड़ी केन्द्र, विद्यालय संचालन व्यवस्था, जन वितरण प्रणाली की दुकान, सड़क, पंचायत सरकार भवन, मनरेगा इत्यादि की गहन जाँच की गयी।
उल्लेखनीय है कि जिले के जितने भी प्रखण्ड के वरीय पदाधिकारी है,सभी को एक-एक पंचायत आवंटित किया गया था। इसके साथ ही सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं सभी संबंधित विभाग के पदाधिकारी को भी एक-एक पंचायत आवंटित किया गया।
   इस प्रकार जिले  में आज सभी योजनाओं की बृहत जाँच की गयी।