#MNN@24X7 आगरा। ताज नगरी आगरा में पुलिस फर्जी अंडर कवर आईएएस अधिकारी महिला की फेसबुक आईडी को खंगालेगी।आरोप है कि महिला ने हनी ट्रैप में फंसाकर राज्य कर अधिकारी से शादी कर रुपये ऐंठे।बाद में छोड़कर चली गई।पुलिस का कहना है कि पीड़ित अधिकारी के बयान दर्ज किए जाएंगे।

जानें पूरा मामला।

मैनपुरी जिले के रहने वाले राज्य कर अधिकारी आगरा में तैनात हैं।राज्य कर अधिकारी जगदीशपुरा क्षेत्र में रहते हैं। इनकी दोस्ती फेसबुक पर सुल्तानपुर जिले की कल्पना मिश्रा से हुई थी।महिला ने खुद को अंडर कवर आईएएस अधिकारी बताया था। महिला ने आर्य समाज मंदिर में शादी करने के बाद राज्य कर अधिकारी से रुपये वसूले थे।इसके बाद वो छोड़कर चली गई थी।पीड़ित अधिकारी ने डीसीपी सिटी से शिकायत की थी। इसके बाद थाना जगदीशपुरा में मुकदमा दर्ज किया गया।

दर्ज किए जाएंगे बयान।

इंस्पेक्टर जगदीशपुरा जितेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़ित के बयान दर्ज किए जाएंगे,जिस महिला पर आरोप लगाया गया है, उसकी फेसबुक आईडी खंगाली जाएगी। इसके लिए साइबर सेल की मदद लेंगे। मुकदमे में कई और लोगों को ठगी का शिकार बनाए जाने की बात कही गई है। इसकी पुष्टि की जाएगी। महिला के घर भी पुलिस जाएगी। साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई की जाएगी।

(सौ स्वराज सवेरा)