Breaking News


#MNN@24X7 दरभंगा। बहादुरपुर प्रखंड स्थित बरहेता गांव में बरहेता, मिथिला जगन्नाथपूरम, लहेरियासराय द्वारा तीन दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मौनी बाबा एवं स्थानीय प्रखंड विकास पदाधिकारी बहादुरपुर मौजूद रहे।

आयोजित तीन दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के पहले दिन मंत्रोच्चारण एवं गणेश वंदना के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। जिसमें स्थानीय ग्रामीणों एवं आसपास के लोगों ने पहुंचकर कथा सुनकर लाभ उठाया। श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन में योगदान देने वाले लोगों में श्याम बाबू, मोनिंदर ,बमबम मिश्र ,लक्ष्मी कुमार , अमित कुमार सूरज कुमार एवं नीरज कुमार राय ,नासिर हुसैन सहित अन्य लोग की देखरेख में तीन दिवसीय चलने वाले कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आज दूसरे दिन भी यज्ञ में लोग पहुंचकर अपने मन और आत्मा को लाभ पहुंचाएंगे

रिपोर्ट . नीरज कुमार राय