Breaking News

#MNN@24X7 दरभंगा, संस्कृत विश्वविद्यालय से प्रकाशित विक्रम संवत 2080-81 यानी वर्ष 2023-24 के लिए उपयोगी विश्वविद्यालय पंचांग का दोपहर एक बजे शनिवार को कुलपति कार्यालय कक्ष में विमोचन किया जाएगा।

पीआरओ निशिकांत के अनुसार एक सादे समारोह में विमोचन कुलपति डॉ शशिनाथ झा के हाथों होना है। मौके पर विश्वविद्यालय के कई विद्वान उपस्थित रहेंगे।