#MNN@24X7 उजियारपुर, भाकपा माले आज उजियार पुर प्रखंड के डिहुली शाखा का तीसरा सम्मेलन दामोदर पासवान की अध्यक्षता एवं जिला स्थाई समिति सदस्य महावीर पोद्दार और प्रखंड कमिटी सदस्य मो समीम मन्सूरी के पर्यवेक्षण में किया गया। सर्व प्रथम शहीदवेदी पर पुष्पान्जलि अर्पित करने के साथ सम्मेलन का विधिवत उदघाटन करते हुए महावीर पोद्दार ने कहा कि भाजपा नीति केन्द्रीय सरकार सत्ता के अहंकार में देश की जनता, संविधान, लोकतंत्र और अर्थव्यवस्था को रौंद देना चाहती है।

उन्होंने कहा कि संविधान, लोकतंत्र व देश बचाने का नारा है, भावी इतिहास हमारा है। उन्होंने कहा कि पिछले दस बर्षों से भाजपा नीति केन्द्रीय सरकार देश को तबाह और बर्बाद कर रही है। इन्हें देश की जनता से कुछ भी लेना देना नहीं है बल्कि सत्ता की लालच और अहंकार में इतने डूबे हैं कि लोकतंत्र को खत्म कर बुलडोजर राज स्थापित करना चाह रहे हैं जिसे जनसन्घर्षो के रास्ते बेनकाब कर दिया जायेगा।
सम्मेलन में 15 सदस्यीय नई शाखा कमिटी का गठन किया गया जिसके नये शाखा सचिव सर्व सम्मति से राम नरेश साह चुने गये।

सम्मेलन में बन्द परे नल का जल को चालू करने, नथुनी महतो के घर से राम चन्द्र महतो के घर तक एस एच 55 किनारे आर सी सी नाला निर्माण करने ,सभी गरीबों को पक्का मकान एवं 3000 रूपये मासिक पेन्शन देने एवं राशन की कालाबाजारी एवं धांधली की जांच सहित अन्य मान्गो को लेकर जन आन्दोलन करने का ऐलान किया गया।

सम्मेलन का समापन करते हुए प्रखंड कमिटी सदस्य मो समीम मन्सूरी ने कहा कि जातिवाद एवं धर्मवाद की राजनीति शोषण का हथियार है इसे उखाड़ फेंकना होगा। सम्मेलन वरीय नेता हरिकान्त गिरि के आलावे हरेकॄष्ण राय, जय कुमार राय, गोपाल दास, जागो साह, ललित पासवान, लखिन्द्र पासवान, प्रमोद साह, श्याम लाल राम, राम प्रताप साह, भरत दास, महेन्द्र दास, जगतारण देवी सहित अन्य लोग मौजूद थे।