#MNN@24X7 मधुबनी, विद्यालय करियोंत में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बच्चों ने महिलाओं के साथ हूमेंन चैन बनाया और उनका सम्मान किया।

इस कार्यक्रम में बच्चों द्वारा रंगोली भी बनाई गई, जिसमें महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा और प्रेम का संदेश दिया गया। विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक योगदान पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम में विधालय के प्रधानध्यापक श्री प्रेमचंद्र यादव और विद्यालय के सीक्षकों ने भी भाग लिया। पिरामल स्वास्थ्य के प्रोग्राम लीडर पंकज कुमार और बी सी परमजीत कुमार भी उपस्थित थे।

इस अद्भुत पहल के माध्यम से, बच्चे महिलाओं के महत्व को समझने और महिलाओं के साथ उनका सम्मान करने का संदेश देने में सक्षम रहे।