#MNN@24X7 समस्तीपुर, आज दिनांक 21 जुलाई 2023 को गजराज पैलेस समस्तीपुर मे समस्तीपुर के पुर्व सांसद दलित सेना के पुर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय रामचंद्र पासवान की पुण्यतिथि समारोह मनाया गया। सर्वप्रथम पुण्यतिथि समारोह मे उपस्थित राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय रामचंद्र पासवान के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रध्दांजलि अर्पित किये। समारोह कि अध्यक्षता पुर्व विधायक विश्वनाथ पासवान संचालन नीरज भारद्वाज एंव धन्यवाद ज्ञापन समस्तीपुर विधानसभा लोजपा के पुर्व प्रत्याशी व्यवसायी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष महेंद्र प्रधान ने किये।

रा लोजपा जिलाध्यक्ष विनय चौधरी ने बताया कि उन्होंने क्षेत्र मे कइ विकास योजना के कार्य किये। वे हंसमुख और मिलनसार स्वभाव के थे वे किसी से मिलते तो गर्मजोशी के साथ मिलते थे उनके चेहरे पर हमेशा मुस्कान रहती थी लोग इनके मिलनसार एवं हंसमुख प्रवृति के कायल थे।आम जनता या कोई कार्यकर्ता कितना भी कितना भी गुस्सा मे कियो न हो वे उन्हें अपनी बातो से तुरंत शांत कर देते थे सभी के साथ मिलना जुलना लोगों का बात सुनना उनका स्वभाव था वे नहीं है लेकिन उनके कार्य उनके पदचिन्ह पर चलने का प्रेरणा देता है।

पुण्यतिथि समारोह मे किसान प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रशेखर राय प्रदेश महासचिव जितेंद्र कुशवाहा जिला मिडिया प्रभारी उमाशंकर मिश्रा प्रदेश युवा उपाध्यक्ष धीरज ठाकुर प्रदेश आई सेल उपाध्यक्ष अविषेक कुमार महिला जिला अध्यक्ष रिना सहनी दलित सेना महिला जिलाध्यक्ष रिता पासवान अनुसूचित/ जनजाति जिल अध्यक्ष राजा पासवान छात्र राष्ट्रीय महासचिव ऋषि सिंह नगर महासचिव सोनी सिंह सचिन गुप्ता कृष्ण बालक बच्चा झा विनय सिंह दिलिप गाड़ा शोभा राम मधुबाला सिन्हा राजिव दास वंटी जयसवाल मनोज कुमार अरविंद पासवान गोपाल शर्मा मायाशंकर प्रसाद विनोद राय गुड़ पौदार विमला पासवान जुली कुमारी कमलेश यादब संजय चौधरी मनिकात चौधरी डा रामकुमार चौधरी ललन पासवान नवल चौधरी सुमीत चोधरी रुबी देवी पुनव देवी सहित कई रा लोजपा एंव दलित सेना के कार्यकर्ताओं उपस्थित थे।