#MNN@24X7 दरभंगा, बहादुरपुर थाना क्षेत्र के पतोर ओपी अंतर्गत श्रीराम पिपरा गांव में धान की रोपनी करा रहे रिटायर फौजी को जमीनी विवाद में पीटपीट कर हत्या कर दी गई। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि शुक्रवार को फौज से रिटायर 80 वर्षीय विनोद कुँवर अपने खेती में धान की रोपनी करवा रहे थें। इसी क्रम में उनके फरीक रजनीश कुँवर, मनोरंजन कुँवर, चितरंजन कुंवर, अमरजीत कुँवर खेत पर पहुंचे और विनोद कुँवर की लाठी-डडे से पिटाई करने लगे।

जिसे देख आसपास के लोग दौड़ कर मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक विनोद कुँवर की मौत हो चुकी थी।जिसके बाद इस घटना की सूचना पतोर ओपी को दी गई। वही सूचना मिलते ही ओपी प्रभारी जितेंद्र चौधरी अपने दल बल के साथ घटनास्थल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर उसके पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच में जुट गई। वही इस घटना के बाद पूरे इलाके सनसनी फैला गया है। तथा परिवार वालो का रो रोकर बुरा हाल है।

वही फौजी के पुत्र विक्रम ने कहा कि हमारे पिताजी 1990 में सेना से सूबेदार के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। सेवानिवृत्त होने के बाद गांव में ही खेती-बाड़ी करने लगे। आज सुबह 7 बजे के करीब अपने खेत में धान की रोपनी करवा रहे थे। उसी क्रम में हमारे फरीक विनय कुँवर के चारो पुत्र रजनीश, अमरजीत, मनोरंजन, चितरंजन कुँवर अचानक हमारे खेत पर आ धमके और हमारे पिताजी को अंधाधुन मारने लगे। जिसे देखकर मैं भी दौड़ के आया। तो उनलोगों ने मेरी भी पिटाई कर दी। उसी मारपीट के क्रम में हमारे पिताजी की मौत हो गई।

वहीं सदर एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया कि पतोर थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद में आज सुबह मारपीट की घटना घटित हुई है। जिसमे एक वृद्ध की मौत हो गई है। पूर्व में भी इन लोगों के साथ कई लोगों का विवाद रहा है। जिसमें कुछ केस दर्ज है चार्जशीटेट भी हो चुके हैं। वहीं उन्होंने कहा कि अभी तक मृतक पक्ष के तरफ से किसी प्रकार का आवेदन हम लोगों को प्राप्त नहीं हुई है। फिर भी पुलिस अपने स्तर से अनुसंधान कर रही है। जो उचित कार्रवाई होगी पुलिस के द्वारा की जाएगी।