Breaking News

#MNN@24X7 दरभंगा नगर थाना के सुभाष चौक के पास वर्षों से कब्जा किए हुए जमीन को आज कोर्ट के द्वारा खाली करवाने के लिए दल बल के साथ टीम पहुंची। मगर मौके से दुकानदार दुकान बंद करके जा चुका था, तो दुकान पर नोटिस चिपका दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार हनुमान नाम के व्यक्ति जिनका यह जमीन है, जिसको लेकर हनुमान ने कोर्ट में केस किया था। कोर्ट से डिग्री हनुमान के फेवर में मिल गई। उसके बाद जब आज टीम के साथ दुकान खाली करवाने आया तो दुकान बंद रहने के कारण दुकान पर नोटिस चिपका दिया गया। उसके बाद भी अगर दुकान खाली नहीं करते हैं तो दुकान को सील कर सामान जप्त कर लिया जाएगा।

(पूरी जानकारी के लिए हमारे यूट्यूब चैनल पर इस समाचार को आप देख सकते हैं)