Breaking News

#MNN@24X7 समस्तीपुर, 21 जून, को भारत सरकार के आयुष मंत्रालय और रेल मंत्रालय के निर्देशों पर 9वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का कार्यक्रम रेल अधिकारी क्लब परिसर स्थित ’’ललित कला केन्द्र’। समस्तीपुर में योगाभ्यास के साथ मनाया गया।

इस कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक आलोक अग्रवाल के साथ-साथ। अपर मंडल रेल प्रबंधक-। जे.के. सिंह अपर मंडल रेल प्रबंधक-।। मनीष शर्मा, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी, राजीव रंजन] मंडल के अन्य अधिकारीगण के अलावा महिला कल्याण संगठन] समस्तीपुर की सदस्याओं के साथ-साथ मंडल के कई रेलकर्मियों को भी योगाभ्यास करने वाले परिधान में सुबह के 07-30से 08-45 बजे तक योग शिक्षक द्वारा योगाभ्यास कराया गया।

इस अवसर पर योग के महत्व एवं लाभ पर प्रकाश् डालते हुए इसकी निरंतरता बनाये रखने पर बल दिया गया। इस योगाभ्यास कार्यक्रम को वर्चुअल मोड के लिए लाईव वेबकास्ट भी किया गया। प्रचारित वेबकास्ट के लिंक के माध्यम से मंडल के शेष बचे अधिकारी] समस्त पर्यवेक्षक एवं कर्मचारी अपने परिवार के सदस्यों के साथ अपने घर से ही शरीक होकर लाभान्वित हुए। इसके अतिरिक्त मंडल के समस्त इकाइयों एवं महत्वपूर्ण स्टेषनों पर भी इन्चार्ज अधिकारी/पर्यवेक्षक के निर्देश में इस दिवस को पूरे उत्साह के साथ मनाया गया।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’’ के इस वर्ष की थीम है: ’’ वसुधैव कुटुम्बकम के सिद्धांत पर One World, One Health योग मनुष्य को निरोग तथा तनावमुक्त रखते हुए दीर्घ जीवन प्रदान करता है। पहली बार यह दिवस 21 जून, 2015 को मनाया गया था।

विदित हो कि भारत सरकार के पहल पर यूनाइटेड नेशन्स ने 21 जून को ’’अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’’ के रूप में मान्यता दी है। 21 जून 2015 को इसके पहले संस्करण के क्रम में यह दिवस 9वीं कड़ी के रूप में मनाया गया है। योग को प्राचीन भारतीय कला का एक प्रतीक माना जाता है। भारतीय, योग को जीवन में साकरात्मकता और उर्जावान बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण मानते हैं। इस दिन को मनाने का उद्देष्य योग के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा करना होता है।