Breaking News

#MNN@24X7 दरभंगा, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, बिहार सरकार द्वारा विशेष सूचना जारी करते हुए कहा गया है कि प्री-मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक, मेरिट-कम-मीन्स, बेगम हजरत महल अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति योजना के अन्तर्गत किए गए आवेदनों में कई प्रकार की त्रुटियाँ पाई गई है, दरभंगा के ऐसे सभी आवेदकों को अपना प्रमाण पत्रों के साथ जिला अल्पसंख्यक कार्यालय, दरभंगा में आकर अपने आवेदन का सत्यापन 31 मार्च 2023 के पूर्वाह्न 11:00 बजे तक कराना अनिवार्य है।

विभाग द्वारा कहा गया कि यदि आवेदक अपने आवेदन का 31 मार्च 2023 के पूर्वाह्न 11:00 बजे तक पुनः सत्यापन नहीं कराते हैं, तो उनके आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।