दरभंगा। सदर थाना क्षेत्र के रानीपुर पंचायत के वार्ड 6 के निवासी रंजीत के भतीजे को सुबह- चाकू मारकर किया घायल। घटना स्थल पर पहुंचे पत्रकारों के पूछने पर बताया गया कि जमीन के रास्ते को लेकर के कई बार इस तरीके का हादसा हुआ है। इससे पहले भी उनकी बहन का सर फाड़ दिया गया था,जिसको पंचायत के मुखिया और समाज के कुछ लोगों के द्वारा सुलझा लिया गया। लेकिन आज फिर से रंजीत कुमार ने बताया कि कई दशकों से उस जमीन पर जो सरकारी जमीन है रह रहे हैं। लेकिन मिथिलेश यादव पिता उमेश यादव कुछ वर्ष पहले वहां एक जमीन खरीदते हैं,और जमीन के लिए रास्ता हम लोगों से मांगते रहते हैं।हम लोगों से सामाजिक स्तर पर 6 फीट के आसपास रास्ता का बात हुआ था। कुछ दिन पहले मेरे यहां एक आम का पेड़ एक लड़का पेड़ काट दिया गया और लगातार हमें धमकी देता है कि रास्ता दो नहीं तो गोली मार देंगे। अगर प्रशासन हमारे साथ न्याय नहीं करेगा तो हम पूरे परिवार के साथ आत्मदाह कर लेंगे।
22 Apr 2022
Ashutosh Kumar Jha
आशुतोष कुमार झा, आकाशवाणी दरभंगा में नैमित्तिक उद्घोषक/कम्पियर (हि/मै,) , पुर्वांचल सूर्य हिंदी दैनिक के दरभंगा ब्यूरो के साथ ही मैथिली न्यूज नेटवर्क के चीफ एडिटर हैं।