#MNN@24X7 दरभंगा, 26 जनवरी, 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी दरभंगा के आवासीय कार्यालय परिसर में जिलाधिकारी राजीव रौशन द्वारा पूर्वाह्न 08:00 बजे झंडोत्तोलन किया गया।
   
इस अवसर पर नगर आयुक्त कुमार गौरव, उप विकास आयुक्त अमृषा बैंस, अनुमंडल पदाधिकारी सदर स्पर्श गुप्ता, सहायक समाहर्ता सूर्य प्रताप सिंह, अपर समाहर्त्ता (राजस्व) सह अपर जिला दंडाधिकारी राजेश झा राजा, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अरविंद कुमार झा, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार, उप निदेशक जन संपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, डीसीएलआर सदर राकेश कुमार, वरीय उप समाहर्ता पदाधिकारी गण, सहित सभी पदाधिकारी गण एवं  आवासीय गोपनीय शाखा के कर्मी उपस्थित थे।