#MNN@24X7 दरभंगा। कल दिनांक 31-01-23 दिन मंगलवार को दरभंगा नगर निगम सभागार में नवगठित सशक्त स्थाई समिति के सदस्यों के शपथ ग्रहण के तुरंत बाद दरभंगा नगर निगम कर्मचारी संघ की तरफ से महापौर उपमहापौर सहित सातों स्थाई समिति के सदस्यों को पाग, चादर और माला लेकर, संघ के पदाधिकारी और सदस्यों ने सम्मानित किया।

इस मौके पर संघ के अध्यक्ष पप्पू कुमार महतो ने सभी सम्मानित सदस्यों को, कर्मचारियों को होने वाली समस्याओं से अवगत कराया। जिसका कि महापौर व उपमहापौर सहित नमिसुल हक रिंकू व रियासत अली खान ने समर्थन कर कहा कि न्यायोचित नियमानुसार जो भी प्रस्ताव आएगा उसको बोर्ड से पारित कर सरकार से लड़कर कर्मचारियों के साथ न्याय किया जाएगा।

इस अवसर पर शत्रुघ्न प्रसाद यादव ने नगर निगम के पूर्व से लेकर अब तक के अपने कार्य अनुभव को साझा किया। उन्होंने निगम कर्मियों को हो रही परेशानी पर संघ के सभी सदस्यों का मार्गदर्शन किया।जिसका की अजय महतो, फिरोज आलम, अमृता जलान, सह गंगा मंडल ने समर्थन किया।

आरक्षण पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, कहा – जबतक समाज के वंचित और पिछड़े वर्गों को समानता नहीं मिल जाति, आरक्षण की वर्तमान व्यवस्था बनी रहनी चाहिए


इस मौके पर संघ के महासचिव मुन्ना राम, कोषाध्यक्ष कैलाश मंडल, संगठन मंत्री कुलदीप कुमार, उपाध्यक्ष विश्वास कुमार, श्रीमती विभा झा, श्रीमती पवन देवी, अजीत राम, अमित राम, जितेंद्र कुमार, नितेश्वर सिंह, राज कुमार राय, मोहम्मद तनवीर, संतोष यादव सहित सभी कर्मी और संघ के पदाधिकारी और सदस्य गण मौजूद थे।