#MNN@24X7 नई दिल्ली। उत्तर-पूर्व के तीन राज्यों त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में आज कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना जारी है। तीनों राज्यों में 60 सदस्यीय विधानसभा हैं। त्रिपुरा में 16 फरवरी को 60 सीटों के लिए चुनाव कराए गए थे, जबकि मेघालय और नगालैंड में 59-59 सीटों के लिए 27 फरवरी को चुनाव हुए थे।

Tripura Election Results: भाजपा 40 सीटों पर आगे हैं। त्रिपुरा में भी भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है। यहां भाजपा करीब 40 सीटों पर आगे चल रही है। इसके अलावा लेफ्ट के खातें में 10 सीटें जाती दिख रही हैं।

Nagaland Election Results: भाजपा को स्पष्ट बहुमत के आसार. नगालैंड में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है। यहां भाजपा 60 में से 50 सीटों पर आगे चल रही है। एनपीएफ को यहां 6 सीटें मिल रही हैं तो कांग्रेस एक पर आगे है। तीन पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने बढ़त बनाई हुई है।