#MNN@24X7 दरभंगा। भारतीय जनता पार्टी की ओर से 28 से 29 जनवरी तक दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का उद्घाटन दीप जलाकर अतिथियों द्वारा लहेरियासराय स्थित आर्ट एंड गैलरी ऑडिटोरियम में शनिवार को आयोजित किया गया।

इस अवसर पर भारत सरकार के केंद्रीय राज्यमंत्री, नित्यानंद राय,राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी, बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री, तारकेश्वर प्रसाद, बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री, रेनू देवी,नेता प्रतिपक्ष, विजय कुमार सिन्हा,स्थानीय सांसद गोपाल जी ठाकुर,मधुबनी के सांसद डॉ अशोक कुमार यादव,पूर्व मंत्री व विधायक, जीवेश मिश्रा सहित कई भाजपा के दिग्गज नेतागण ने भाग लिया।

भाजपा कार्यसमिति की ओर से बैठक के मौके पर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिस प्रेसवार्ता में पटना विधायक, डॉ सचिन चौरसिया, एवं विधायक जीवेश मिश्रा ने संयुक्त रूप से मीडिया से बात करते हुए वर्तमान बिहार सरकार निशाना साधते हुए नीतीश कुमार के नाकामियों को गिनाया। वही उन्होंने कहा कि दरभंगा एम्स बनने में अड़चन पैदा किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने कई और आरोप भी लगाया गया।

रिपोर्ट .. नीरज कुमार राय