Breaking News


मेहनतकश जनता विरोधी आर एस एस एवं भाजपा हिटलर को मानती है अपना आदर्श-भाकपा माले

देश का सम्विधान खत्म कर मनुस्मृति लागू करने का भाजपा आर एस एस कर रही है प्रयास-प्रो उमेश कुमार

मोदी सरकार कारपोरेट घरानों के हाथों बेच रही है देश की सारी सम्पत्ति -ललन कुमार

#MNN@24X7 उजियारपुर। भाकपा माले ने आज प्रखंड के महेशपट्टी में संविधान बचाओ-लोकतंत्र बचाओ जत्था प्रखंड सचिव गंगा प्रसाद पासवान के नेतृत्व में निकाला। आन्दोलनकारियों को संबोधित करते हुए जिला सचिव प्रो उमेश कुमार ने कहा कि मेहनतकश जनता विरोधी आर एस एस एवं भाजपा हिटलर को अपना आदर्श मानकर देश के सम्विधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था को ध्वस्त कर रही है। भाजपा देश के सम्विधान को खत्म कर मनुस्मृति लागू कर पिछङो, दलितों एवं अल्पसंख्यकों के अधिकार को नेस्तनाबूत करना चाहती है।

जत्था को संबोधित करते हुए जिला स्थाई समिति सदस्य महावीर पोद्दार ने कहा कि भाजपा एवं आर एस एस का संविधान और लोकतंत्र को खत्म करने की चारित्रिक विशिष्टता बन गई है। देश की जनता को प्राप्त मौलिक अधिकार धीरे-धीरे खत्म किया जा रहा है। शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य जैसे बुनियादी व्यवस्था को खत्म कर कारपोरेट घरानों को सौंपा जा रहा है।

जिला स्थाई समिति के सदस्य ललन कुमार ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार खदानों, रेलवे, बीमा, शिक्षा, स्वास्थ्य सभी सहित अन्य सम्पत्तियों को पूँजीपतियों के हाथों बेच रही है। उन्होंने कहा कि मजदूरों एवं नौजवानों के हाथों रोजगार छिना जा रहा है।

प्रखंड सचिव गंगा प्रसाद पासवान ने कहा कि देश का सबसे बड़ा सच कमङतोङ महंगाई, बेरोजगारी, हिंसा, दमन, लूट का चरम काल है। इनके आलावा फिरोजा बेगम, राहुल कुमार राय, कमालूद्दीन, अर्जुन दास, महेश प्रसाद सिंह, मो फरमान, घूरण सहनी, विजय कुमार राम ने भी सम्बोधित किया।