Breaking News

#MNN@24X7 दरभंगा 28 जनवरी, राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी की पुण्यतिथि (शहादत दिवस) 30 जनवरी 2023 को समाहरणालय दरभंगा अवस्थित बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर सभागार में11:30 बजे पूर्वाह्न में दो मिनट का मौन धारण किया जाएगा एवं बापू के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण किया जाएगा।
     
तत्पश्चात लहेरियासराय टावर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा।
  
जिलाधिकारी राजीव रौशन द्वारा आदेश जारी करते हुए समाहरणालय के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को उक्त तिथि को ससमय समारोह में भाग लेने को कहा गया है।