#MNN24X7 दरभंगा 4 फरवरी, लोकतंत्र बचओ-देश बचाओ रैली 15 फरवरी को गाँधी मैदान पटना की तैयारी को लेकर आज शहर में पदयात्रा निकाला गया।पदयात्रा लहेरियासराय पोलो मैदान से निकल कर टावर चौक, हाजमा चौक, दारू भट्टी चौक, करमगंज, उर्दू, निम चौक, नगर थाना होते हुए दरभंगा टावर पर जाकर सभा मे तब्दील हो गया। सभा की अद्यक्षता महानगर के वरिष्ठ नेता भूषण मंडल में क़िया।

इस अवसर पर सभा को सबोधित करते हुए वक्ताओं में कहा कि आज देश के अंदर मोदी सरकार द्वारा फासीवादी मॉडल को थोपा जा रहा है। विरोध की आवाज को दबाया जा रहा है। ऐसे दौर में भाकपा(माले) ने पूरे देश मे भाजपा के खिलाफ एक मुहिम छेड़ रखी है।

आगे वक्ताओं ने कहा कि फ़ासीवाद के खिलाफ भाकपा माले के नेतृत्व में लाल लहर, जाग-उठा है। दरभंगा जिले के गांव-शहर में गरीब-मज़दूरों से लेकर आम नागरिक गोलबंद होकर पटना में 15 फरवरी को होने वाली लोकतंत्र बचाओं-देश बचाओं रैली की तैयारियां जोरों पर चलाया जा रहा है। रैली की सफलता को लेकर आज सैकड़ों गरीब-मजदूरों, महिलाओं के साथ छात्र-नौजवानों और नागरिकों ने दरभंगा टावर से पदयात्रा निकालकर दरभंगा शहर के आम आवाम के बीच पर्चा वितरण कर रैली में चलने का आह्वान किया । आगे उन्होंने कहा कि भाकपा माले की लोकतंत्र बचाओं-देश बचाओं रैली ऐतिहासिक होने वाली है। यह रैली भाजपा विरोधी ताकतों को गोलबंद करेगा तथा संविधान और लोकतंत्र विरोधी भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने में मददगार साबित होगा।

बिहार की धरती ऐतिहासिक धरती रही है। जहाँ अंग्रेजी हुकूमत को उखाड़ फेंकने में बिहार का अहम योगदान रहा है। फ़ासीवादी ताकतों को भी उखाड़ फेंकने के लिए भाकपा माले की 15फरवरी को पटना में लोकतंत्र बचाओं-देश बचाओं रैली होने जा रहा है। इसकी तैयारियां जोरों पर है। इस क्रम में गांव-टोलों में बैठकों, पदयात्राओं, दिवाल लेखन, बैनर, पोस्टर लगाया जा रहा है। जहां गरीब-मज़दूरों, महिलाओं, छात्र-नौजवानों का व्यापक जन समर्थन मिल रहा है। इस बार की रैली में मिथिलांचल से रिकॉर्ड तोड़ जन भागीदारी होगी।
भाजपा सबका साथ – सबका विकास के नारों के आई भाजपा सरकार से आज समाज का सभी तबका ठगा हुआ महसूस कर रहा है। लोगों में काफ़ी आक्रोश है। भाकपा माले की लोकतंत्र बचाओं-देश बचाओं रैली को सफल बनाने के लिए दरभंगा में मार्केट कलेशन किया जा रहा है । जहां व्यावसायिक बंधुओं का समर्थन मिल रहा है। इस बार की रैली में दरभंगा शहर से हजारों नागरिक रैली में भाग लेगें।

पदयात्रा में जिला सचिव बैद्यनाथ यादव, राज्य कमिटी सदस्य अभिषेक कुमार, नेयाज अहमद, आर के सहनी, साधना शर्मा, सबिता देवी, नंदलाल ठाकुर, सदीक भारती, भूषण मंडल, विनोद सिंह, हरि पासवान, शिवन यादव, प्रिंस राज मयंक कुमार यादव, धर्मेश यादव, सत्यनारायण मुखिया, संदीप कुमार चौधरी, केशरी कुमार यादव, संदीप कुमार, बिक्की कुमार, रंजन प्रसाद सिंह, विजय महासेठ, संजय कुमार सहित सैकड़ों लोग शामिल थे।