पंचायती राज को सशक्त बनाने के लिए दर्जनों प्रखंडों के मुखिया ने की बैठक

#MNN@24X7 दरभंगा। कल महात्मा गांधी के शहादत दिवस के अवसर पर दरभंगा जिला के दर्जनों प्रखंडों के मुखियाओं ने पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त बनाने हेतु ऐतिहासिक पोलो मैदान मे एक बैठक की। जिसमें सर्वसम्मति से राजीव कुमार चौधरी को दरभंगा जिला मुखिया महासंघ का अध्यक्ष चुना गया।

वहीं 15 सदस्यीय जिला कमेटी का गठन भी किया गया।जिसमें चंदन कुमार झा, पप्पू चौधरी, चंद्रावती देवी, सुशील मिश्र, कृष्ण कुमार प्रभाकर, राजकुमार चौधरी, श्याम नन्दन यादव, मनोज सिंह, इंदू देवी, विप्लव चौधरी, जहांआरा प्रवीण और अब्दुल सलीम को चुना गया।

वहीं तीन सदस्य संरक्षक मंडल का गठन किया गया। जिसमें पूर्व मुखिया नारायण जी झा, अंजनी कुमार झा, अहमद अली तमन्ने को चुना गया। वहीं सर्वसम्मति से तय हुआ कि 25 मार्च को जिला सम्मेलन मुखिया महासंघ का किया जाएगा। जिसमें जिला के सभी पदाधिकारियों का चयन किया जाएगा। वही सर्वसम्मति से यह भी तय किया कि जिला के पंचायतों के मूल समस्याओं के निदान से संबंधित एक प्रतिनिधि जिलाधिकारी से मिलकर निदान हेतु स्मार पत्र देंगे। वही महासंघ को मजबूत कर आए दिन होने वाली जनप्रतिनिधियों के साथ अपराधिक घटना पर लगाम लगाने हेतु भी कार्य किया जाएगा। वही जिस तरह की भी समस्याएं जनप्रतिनिधि खासकर ग्राम पंचायत राज से जुड़े हुए जनप्रतिनिधियों के साथ होगी उन सभी समस्याओं के निदान के लिए महासंघ संघर्ष करेगा व एक सशक्त ग्राम पंचायत राज का निर्माण करेगा। जिससे आम जनों को सभी सरकारी सहायता आसानी से मिल जाएगी।