कमतौल। स्थानीय थाना कांड संख्या 45/22 की नामजद महिला आरोपी रजौन गांव निवासी सुमित्रा देवी पति लालबाबू यादव को कमतौल थाना अध्यक्ष वरुण कुमार गोस्वामी ने महिला पुलिस बल के साथ गिरफ्तार कर लिया। उसे शुक्रवार को महिला पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत में भेज दिया। बताते चलें कि सुमित्रा देवी और उसके पति के विरुद्ध गांव के ही आॅटो चालक सुरेंद्र मंडल की पत्नी अरहुल देवी ने बीते माह सात फरवरी की रात फूस के तीन कमरों के घर में आग लगा देने की प्राथमिकी दर्ज करायी थी।
प्राथमिकी के आवेदन में जिक्र किया था कि पूर्व में लालबाबू यादव को अवैध शराब का धंधा करने के कारण कमतौल पुलिस गिरफ्तार कर दरभंगा जेल भेज दिया था। जेल से बाहर आने के बाद उसने उसके पति को पुलिस का मुखबिर बताकर घटना को अंजाम दिया। संयोग से घटना के समय उसके पति व बच्चे घर से बाहर गए हुए थे और वह स्वयं निकास के लिए घर से बाहर गयी हुयी थी।
10 Jun 2022
