Breaking News

#MNN@24X7 दरभंगा, आज मिथिला स्टूडेंट यूनियन के लहेरियासराय कार्यालय पर दरभंगा एम्स हेतू 6 दिनों तक अनशन पर बैठे अनशनकरियों का स्वागत किया गया। यूनियन के नेता अभिनाश भारद्वाज ने सभी को पाग और माला पहनाकर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर संबोधित करतें हुए अभिनाश भारद्वाज ने कहा की ये सभी युवा मिथिला तमाम नौजवानों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। जो मिथिला के हक अधिकार के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया है। मिथिला के वाजिब हक दरभंगा एम्स हेतू छह दिनों तक भूखे प्यासे डटे रहे। शिवेंद्र वत्स ने कहा की ये सभी युवा मिथिला के भविष्य हैं। यही मिथिला के तकदीर बदलने का काम करेंगे।।

मिथिलावादी नेता विद्याभूषण राय ने कहा की msu के युवा ही दरभंगा एम्स हेतु निर्णायक लडाई लड़ रहीं है।मौके पर अनशनकारी नीरज क्रांतिकारी, नवीन सहनी, अभिषेक झा, प्रवीण झा सहित कृष्णमोहन झा, नारायन मिश्रा, मुरारी मिश्रा, सुमित झा इत्यादि मौजूद थे