#MNN@24X7 अलीगढ़। कहा जाता है दिलों के बंधन अंबर में तय होते हैं और जोड़े धरती पर जाते हैं।उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में तीन फीट चार इंच के इमरान की शादी तीन फीट की खुशबू से हुई है। इमरान की उम्र 26 साल है और खुशबू की उम्र 22 साल है।इन दिनों दूल्हा और दुल्हन की ये जोड़ी सुर्खियों में है।इन दोनों की शादी के बाद से दोनों परिवार बहुत खुश हैं।दोनों परिवारों का कहना है कि उनकी बड़ी चिंता अब खत्म हो गई हैं। इमरान और खुशबू हमेशा खुश रहें।

मिली जानकारी के अनुसार इमरान अपनी मां बिरजिस के साथ अलीगढ़ के जीवनगढ़़ की गली नंबर 8 में रहते हैं।
इमरान के भाई-बहनों की शादी हो चुकी है। इमरान की कम लंबाई होने से दुल्हन नहीं मिल रही थी।दोधपुर में एक होटल में काम करने वाले इमरान की मां को पटवारी नगला भगवान गड़ी में रहने वाली तीन फीट की खुशबू के बारे में पता चला।
इसके बाद इमरान की मां ने खुशबू के परिवार से संपर्क किया और अपने मन की बात बताई। 22 साल की हो चुकी खुशबू के परिवार ने इस रिश्ते को स्वीकार कर लिया।इसके बाद दोनों के परिवार ने इमरान और खुशबू की शादी रविवार को बड़े ही धूमधाम से की।शादी करने के बाद दोनों परिवार के लोग बहुत खुश हैं।

इमरान के बड़े भाई शाहनवाज खान ने बताया कि इस शादी से हमारे घर में खुशियां आ गई हैं।इमरान के पड़ोसी आमिर रशीद का कहना है कि ऊपर वाला जोड़ियां बना कर भेजता है, जिसका उदाहरण इमरान और खुशबू की शादी है।

बता दें कि होटल में काम करने वाले इमरान अपनी मां का पूरा ख्याल रखते हैं।बीते दिनों ही इमरान ने मां बिलकिस की आंखों का ऑपरेशन कराया है।इमरान परिवार के अन्य सदस्यों की हमेशा मदद करते हैं।