Breaking News

अस्पताल में इलाजरत पीड़ित ने पुलिस को आवेदन देकर जान-माल की सुरक्षा की लगाई गुहार

#MNN@24X7 ताजपुर/समस्तीपुर, 20 अप्रैल, गृहस्वामी से मिली जानकारी के मुताबिक असमाजिक तत्वों के हमले में माधोपुर दिघरूआ के पैगम्बरपुर निवासी तौसिफ आलम, तौसिक आलम, वाहीद होदा, मो० सब्बीर आदि की घायल होने की जानकारी मिली है। मौके पर 112 पुलिस टीम पहुंचकर घायल को ईलाज के लिए रेफरल अस्पताल ताजपुर भेज दिया जहां घायल का ईलाज जारी है।

डरे-सहमें पीड़ित तौसिफ आलम ने जान-माल की सुरक्षा एवं हमलावरों पर कारवाई की मांग को लेकर थानाध्यक्ष को आवेदन देने की बात बताते हुए कहा है कि शनिवार को तड़के पड़ोसी मो० इमरान, मो० हस्सान, मो० एहसान, मो० जमशेद, मो० जुनैद समेत 10-15 नकाबपोश अज्ञात असामाजिक तत्वों ने लाठी-डंडे, हरवे- हथियार से लैश होकर गाली-गलौज करते हुए घर में घूस गये। महिलाओं के साथ बदसलूकी करने लगा। जानकारी पाकर घर पहुंचने पर गृहस्वामी पर ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। इसमें कई लोगों का हाथ टूट गया। कई लोग घायल हो गये। फोन करने पर 112 पुलिस टीम को आते देख हमलावर भाग निकले। जान बचाने को इधर-उधर छूपे घायल को पुलिस ने रेफरल अस्पताल में ईलाज के लिए भेज दिया है।

पीड़ित तौसिफ आलम ने ताजपुर थानाध्यक्ष को आवेदन देकर जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाते हुए हमलावरों पर कारवाई की मांग की है।