दरभंगा शहर में आज तिरंगा यात्रा की धूम।जी हाँ आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर आज दरभंगा शहर में जगह जगह तिरंगा यात्रा निकाली गयी। जिसमें

*लायंस क्लब दरभंगा के द्वारा निकाला गया तिरंगा यात्रा।

दरभंगा लायंस क्लब दरभंगा के द्वारा आज दरभंगा टावर से विभिन्न मार्ग होते हुए तिरंगा यात्रा निकाला गया इस तिरंगा यात्रा में सैकड़ों लोग मौजूद रहे हैं जिसका समापन टाउन हॉल में किया गया।

दरभंगा नगर निगम दरभंगा के द्वारा हर घर तिरंगा हेतु रैली निकाली गई। आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर आज दरभंगा नगर निगम कार्यालय परिसर से विभिन्न सभी कर्मचारी गण अधिकारी गण के द्वारा हर घर तिरंगा को लेकर एक अभियान चलाया गया इसके माध्यम से एक रैली भी निकाली गई यह रैली निगम परिसर से विभिन्न मार्ग होते हुए नगर निगम पहुंची।

8 बिहार बटालियन दरभंगा के द्वारा आजादी की अमृत महोत्सव को लेकर एनसीसी के विद्यार्थियों के द्वारा एनसीसी कार्यालय से आयकर चौक, मिर्जापुर चौक नाका 5 होते हुए यह तिरंगा यात्रा निकाला गया।

एम एल एस एम कॉलेज दरभंगा के द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर आज तिरंगा यात्रा निकाला गया यह तिरंगा यात्रा कॉलेज परिसर से निकल कर आयकर चौक होते हुए कहां से विविन मार्ग होते हुए यूनिवर्सिटी परिसर में पहुंचा।