Breaking News

#MNN24X7 समस्तीपुर प्रखंड के जितवारपुर चौथ पैक्स अध्यक्ष पद के चुनाव में एक बार फिर राजद नगर अध्यक्ष उमेश प्रसाद यादव ने शानदार जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी प्रीतम प्रकाश को 318 मतों के भारी अंतर से पराजित किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, उमेश प्रसाद यादव को कुल 416 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी प्रीतम प्रकाश को मात्र 98 वोट ही मिल सके। इस जीत के साथ ही क्षेत्र में उमेश प्रसाद यादव के नेतृत्व पर एक बार फिर मुहर लग गई है।

उमेश प्रसाद यादव की इस उल्लेखनीय जीत पर राजद एवं स्थानीय कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। राजद प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार यादव, पूर्व मुखिया चंदन कुमार, पूर्व मुखिया मुकेश कुमार, समाजसेवी रितेश कुमार पिंकू, सुनील कुमार राय, राजन कुमार राय, रविन्द्र कुमार, जितेन्द्र कुमार राय, प्रोफेसर रजनीश कुशवाहा, रवि आनंद, वरीय राजद नेता जयशंकर ठाकुर, ज्योतिष महतो, मनोज पटेल, रविन्द्र कुमार रवि, मौजेलाल सिंह, रामयतन राय, संदीप सरकार तथा जयलाल राय सहित कई लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि उमेश प्रसाद यादव की यह जीत उनके कार्यों और जनसमर्थन का परिणाम है। क्षेत्र के विकास को लेकर लोगों की उनसे अपेक्षाएं और भी बढ़ गई हैं।